मुंबई। फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऋषि कपूर की हालत स्थिर है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित है और उनका इलाज चल रहा था। फरवरी महीने में भी उनकी तबियत बिगड़ी थी और उस दौरान वे दिल्ली में थे और उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। इससे पहले ऋषि कपूर एक सप्ताह से मुंबई के एक अन्य अस्पताल में भर्ती थे। खबर के मुताबिक ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह भी अस्पताल में मौजूद हैं।
ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर की पुष्टी हुई थी। जिसके बाद उनका अमेरिका के न्यूयॉर्क में करीब 8 महीने तक उनका इलाज चला था लेकिन इस बारे में जानकारी वर्ष 2019 में सार्वजनिक की गई थी।
सत्य को ज़िंदा रखने की इस मुहिम में आपका सहयोग बेहद ज़रूरी है। आपसे मिली सहयोग राशि हमारे लिए संजीवनी का कार्य करेगी और हमे इस मार्ग पर निरंतर चलने के लिए प्रेरित करेगी। याद रखिये ! सत्य विचलित हो सकता है पराजित नहीं।
फ्री मोबाइल एप डाउनलोड करें अथवा हमें फेसबुक, ट्विटर या गूगल पर फॉलो करें
ताज़ा हिंदी समाचार और उनसे जुड़े अपडेट हासिल करने के लिए |